बलिया, सितम्बर 10 -- बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के भदपा निवासी विशाल सिंह और अखंड प्रताप सिंह को कोर्ट ने बुधवार को 25-25 साल की सजा सुनायी। न्यायालय ने दोनों पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि शौच के लिए गयी 13 साल की लड़की के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। 21 नवम्बर 2021 को गड़वार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...