पाक्सो एक्ट के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया
हरदोई, सितम्बर 29 -- हरदोई। बालक बालिकाओं को उनके अधिकारों व पॉक्सो एक्ट अधिनियम 2012 विषय पर जागरूक करने के लिए विधिक जागरुकता शिविर न्यू हाईट्स स्कूल नानकगंज में लगाया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी विशाल दीक्षित ने एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दीं। उन्होने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों को प्राप्त कानूनी सरक्षण तथा अपराध की स्थित में अपनाई जाने वाली विधिक प्रक्रिया के सम्बंध में छात्रों को जागरूक किया। बताया कि किसी भी प्रकार की असहज अथवा आपत्तिजनक स्थिति को नजरंदाज न करें। आवश्यकता पड़ने पर परिवार, विद्यालय या सम्बन्धित विधिक सहयता केन्द्र को इसकी जानकारी दें। हेल्पलाइन नंबर 112,1098, 1090 पर कॉल करें, जिससे समय रहते हुए सहयता मिल सके। यह भी पढ़ें- अवांछित व्यवहार से डरें नहीं, तुरंत लें हेल्पलाइन 1098 की मदद कानू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.