गौरीगंज, मई 13 -- संग्रामपुर। किशोरी के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खेदा मजरे पुन्नपुर निवासी विकाश रजक पुत्र रामराज दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहा था। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई राम प्रकाश यादव की टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...