देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहला-फुसला नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को बनकटा पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया।एक व्यक्ति ने बनकटा थाने में दो दिन पूर्व तहरीर दी। आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर एक युवक भगा ले गया है। मामले में केस दर्ज करने के बाद एसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनकटा रेलवे स्टेशन स्थित नर्सरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- बहला फुसला कर भगाई गई किशोरी बरामद साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...