जौनपुर, मार्च 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद । कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में एक युवक ने मां और बेटी के साथ मारपीट तथा छेड़छाड़ की थी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। बुधवार को आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद मानपुर गांव निवासी विक्रम उर्फ शेरू पुत्र राम जियावन के विरुद्ध गांव की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कर उसके विरुद्ध कारवाई की मांग की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मां बेटी दोनों को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया। कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग बुधवार की सुबह युवक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करके दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.