देवरिया, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पाक्सो एक्ट का आरोपी युवक रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के एक गांव से कुछ माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को एक युवक बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया था। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 452/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने बीस मार्च को किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। जबकि सोमवार को रामलक्षन चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह हमराही कांस्टेबल कन्हैया लाल के साथ मुखबिर की सूचना पर छितहीं गांव के पोखरे के पास स्थित कटरैन के पास से आरोपी अमरजीत को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.