साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल व उपाध्यक्ष राणा ओझा ने रविवार को यहां झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उनसे शिष्टाचार मुलाकात की । मौैके पर बुके भेंटकर पंकज मिश्रा का स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल व उपाध्यक्ष राणा ओझा ने क्षेत्र के विकास के लिए उनसे आवश्यक सहयोग मांगा। बातचीत के क्रम में पंकज मिश्रा ने कहा कि पाकुड़ शहर के विकास के लिए वे राज्य सरकार से हरसंभव मदद कराने का प्रयास करेंगे। उनके प्रयास से पाकुड़ को जन शताब्दी समेत दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज मिला है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में लम्बे समय से बंद एक्सेलेटर चालू हुआ है। कोलकाता में पूर्व रेलवे महाप्रबंधक के साथ हाल ही में हुई उनकी महत्वपूर्ण बैठक में पाकुड़ की लम्बित मांगो...