पाकुड़ के रद्दीपुर में युवक ने पत्नी और बेटी की हत्या की
पाकुड़, मई 21 -- सनकी पति ने पत्नी व बच्ची की की निर्मम तरीके से हत्या, जांच में जुटी पुलिस महेशपुर, एक संवाददाता। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के गारामारा गांव में बुधवार रात को सनकी पति ने अपने पत्नी एवं बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीया शर्मिला किस्कू एवं 12 वर्षीया नेहा टुडू के रूप में हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति नरेश टुडू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घर के आंगन से नेहा का शव बरामद किया है, जबकि शर्मिला किस्कू के शव को गांव के जुनाश टुडू के निर्माणाधीन प्रधामनंत्री आवास योजना के अंदर दफन किए गए को बरामद कर लिया है। काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को गड्ढा खोदकर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.