पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड के पाकुड़ स्थित पाकुड़ रेलवे स्टेशन के अपोज़िट साइड, सब्ज़ी मंडी के समीप टर्निंग पॉइंट क्षेत्र में रविवार सुबह विद्युत पोल पर लगे तारों से निरंतर हो रही स्पार्किंग ने स्थानीय जनजीवन की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। यह इलाका प्लेटफॉर्म नंबर 01 तक जाने वाले मार्ग पर स्थित होने के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है, जहां प्रातःकाल से ही यात्रियों, ग्राहकों, रिक्शा चालकों एवं फल-सब्ज़ी व्यापारियों की सघन आवाजाही बनी रहती है। वहीं बार-बार लगने वाले जाम की स्थिति इस जोखिम को और अधिक विकट बना देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग रुककर स्थिति का अवलोकन कर रहे हैं, किंतु भीतर ही भीतर संभावित दुर्घटना को लेकर गहरी आशंका व्याप्त है, क्योंकि इस प्रकार की स्पार्किंग किसी भी क्षण तार के टूटकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.