पाकुड़, अप्रैल 7 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद पाकुड़ के संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली एवं योग अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ सचिव रूपा बंदना किरो, सिविल सर्जन पाकुड़ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर एस के झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंध...