पाकुड़, मई 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सभी न्यायिक पदाधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर शामिल हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया। जिसमें 17,573 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 12 करोड़ 46 लाख 82 हजार 658 रुपए का समझौता कराया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का हुआ निष्पादन मौके पर प्रधान न्यायाधीश ...