पाकुड़, मार्च 6 -- शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मैरिज हॉल में गुरूवार को विधायक निसात आलम की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और सामूहिक रूप से इफ्तार कर देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम की मौजूदगी रही। उन्होंने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. आलम ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच एकता को मजबूत बनाते हैं। इफ्तार समारोह में एसडीपीओ दयानंद आजाद, एसडीपीओ विजय कुमार, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिले के अन्य अधिकारी, झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, हाजी समद अली, वरिष्ठ नेता श्याम यादव, कांग्रेस ...