पाकुड़, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के महासचिव शिवचरण मालतो के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों लोगों ने उप निदेशक कल्याण, संथाल परगना प्रमंडल के नाम एक आवेदन पाकुड़ के अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन को सौंपा। आवेदन में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय हिरणपुर की मेधा सूची पर आपत्ति जताई गई है। समिति का आरोप है कि मेधा सूची में संथाल समुदाय के बच्चों के नाम शामिल किए गए हैं। जिससे आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। समिति ने कहा कि पहाड़िया समुदाय सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से अत्यंत पिछड़ा है। इस समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 1954 से संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज में संचालित 6 आवासीय विद्...