पाकुड़, फरवरी 25 -- पाकुड़ में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर नगरनबी स्टेशन के पास पोल संख्या 47/40-04/38 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजापाड़ा निवासी 35 साल के चंदन सरदार, उनकी 29 साल की पत्नी रिम्पा सरदार और तीन साल की बेटी अर्पिता सरदार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे या किसी कारणवश पटरी के समीप मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के किनारे मिले, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।वंदे भारत से टकराने की आशंका स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह हादसा संभवतः वंदे भारत एक्सप्रेस से...