पाकुड़, फरवरी 25 -- झारखंड पाकुड़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर नगरनबी स्टेशन के पास पोल संख्या 47/40- 04/38 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की रात तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान राजापाड़ा निवासी 35 वर्षीय पुरुष चंदन सरदार, उसकी पत्नी 29 वर्षीय रिम्पा सरदार और उसकी तीन वर्षीय छोटी बच्ची अर्पिता सरदार शामिल है।वंदे भारत से हादसे की आशंका आशंका जतायी जा रही है कि यह हादसा वंदे भारत ट्रेन से हुई है। तीनों के शव क्षत विक्षत अवस्था में मिले हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम रात में ही मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। बहरहाल आज तीनों शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में होगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के सा...