पाकुड़, अप्रैल 6 -- पाकुड़ पुलिस द्वारा पाकुड़ जिला के विभिन्न थाना अंतर्गत दर्ज संवेदनशील-महत्वपूर्ण कांडों में लंबे समय से लंबित लाल वारंट-स्थायी वारंट के अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में पाकुड़ पुलिस द्वारा 01 जून 2025 से 04 अप्रैल 2026 तक विभिन्न थाना अंतर्गत दर्ज संवेदनशील-महत्वपूर्ण कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 76 लाल वारंट-स्थायी वारंट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पाकुड़ जिला अंतर्गत निष्पादित लाल वारंट-स्थायी वारंट की विवरणी थानावार निम्न है- 01. महेशपुर थाना-2702. पाकुड़ (मु0) थाना-2503. हिरणपुर थाना-1004. लिट्टीपाड़ा थाना-0705. मालपहाड़ी ओपी-0406. नगर थाना-0107. अमड़ापाड़ा थाना-0108. पाकुड़िया थाना-01पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व मे...