पाकुड़, फरवरी 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जामताड़ा में आयोजित 19 वीं झारखण्ड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में पाकुड़ जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में पाकुड़ ने कोडरमा जिले को 54-24 के प्रभावशाली स्कोर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान पाकुड़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतरीन टीम समन्वय और आक्रामक रणनीति का शानदार परिचय दिया। नॉकआउट चरण में भी टीम का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। क्वार्टर फाइनल में पाकुड़ ने पूर्वी सिंहभूम को 60-15 के विशाल अंतर से हराया, जबकि सेमीफाइनल में बोकारो के विरुद्ध 54-28 की निर्णायक जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासित, ऊर्जावान एवं दमदार खेल का प्रदर्शन करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.