पाकुड़, फरवरी 28 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में जारी हो गया। शहर के कृषि उत्पादन बाजार समिति मैदान में बनाए गए मतगणना हॉल में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। सुबह लगभग 12 बजे तक सभी 21 वार्डों के परिणाम घोषित कर प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया। इस बार अलग-अलग वार्डों से जीत के बिल्कुल अलग नजारे देखने को मिले। कहीं प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की गई। तो कहीं मुकाबला कांटे का रहा। कई वार्ड पार्षद ऐसे थे जो दोबारा चुन कर सामने आए, तो कुछ ऐसे पार्षद भी रहे जिनकी पत्नी पिछले बार पार्षद रह चुकी थी। वार्ड नंबर 07 से पूनम देवी ने अन्य वार्डों की तुलना में सबसे अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इति दुबे को 393 वोटों से पराजित किया। पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.