पाकुड़, दिसम्बर 20 -- पाकुड़ जिले के सभी अंचल एवं हल्का स्तर से संबंधित राजस्व मामलों के निष्पादन हेतु 17 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय राजस्व शिविर का सफल समापन किया गया। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को उनके निकटतम पंचायत एवं अंचल स्तर पर ही राजस्व से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान रजिस्टर-2 सुधार, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व मामलों का त्वरित एवं ऑन-स्पॉट निष्पादन किया गया। पदाधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। तीन दिवसीय राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों का विवरण दाखिल-खारिज : कुल 17 आवेदन प्राप्त (सभी प्रक्रियाधीन), रजिस्टर-2 सुधार : कुल 18 आवेदन प्राप्त (सभी प्रक्रियाधीन), भू-मापी/सीमांकन : 0...