दुमका, मार्च 16 -- दुमका। प्रतिनिधि आपसी विवाद में पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा के एक केपीएस नाम के मोटर गैरेज में मोटर मिस्त्री को चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के हमले से मोटर मिस्त्री लालू अंसारी (21) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में गैरेज के मैनेजर ने उसे इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शनिवार को शाम में हुई थी। इधर,अमड़ापाड़ा की पुलिस ने आरोपी युवक अजमल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की खबर मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए है। बताया जाता है कि मृतक देवघर जिला के सोनारायठाड़ी गांव के महापौर गांव का निवासी था। वह एक माह पहले ही अमड़ापाड़ा में मोटर मिस्त्री के रूप में काम पकड़ा था। वहीं देवघर जिला के कुंडा थाना अन्तर्गत चांडी गांव का निवासी अजमल अंसारी भी मोटर गैरेज...