पाकुड़, मार्च 31 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत किशोरियों को नियमित रूप से टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ भरत भूषण भगत ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यह टीका हर किशोरी के लिए अत्यंत आवश्यक और जीवन रक्षक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण में अवश्य शामिल कराएं, ताकि भविष्य में इस बीमारी से बचाव संभव हो सके। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किशोरियों को फल एवं जूस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत, एनसीडी नोडल प्रभात दास, जीएनएम ज...