पाकुड़, फरवरी 25 -- पाकुड़िया प्रखंड में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे एमडीए-आईडीए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अपने सफलता के अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक 94 प्रतिशत से अधिक लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लिया है। शेष बचे लोगों तक भी लगातार टीमें पहुंच रही हैं, ताकि 25 फरवरी तक 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस अभियान को सफल बनाने में प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण कुमार, डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्रॉफ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की सक्रिय भूमिका रही। इनके कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दिन-रात मेहनत कर अभियान को गति दी। स्वास्थ्य कर्मियों, सहियाओं तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों ने गांव-गां...