पाकुड़, जून 11 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड परिसर में 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कार्यक्रम में असिस्टेंट एलएडीसी गंगाराम टुडू, पीएलए सदस्य राजीव झा, चाइल्ड वेलफेयर पुलिस पदाधिकारी, लोक कल्याण सेवा केंद्र, देवीनगर (महेशपुर) के प्रतिनिधि, सभी पीएलवी, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, नव नियुक्त चौकीदार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य इस अवसर पर उपस्थित व...