पाकुड़िया में रक्तदान शिविर में आठ यूनिट रक्त संग्रहित
पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को जिला प्रशासन पाकुड़ के प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाले रक्तदान अभियान के क्रम में पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 08 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिससे 08 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को डॉ. मंजर आलम, डॉ. वसीम रजा, डॉ. अभय श्रॉफ एवं प्रभात दास द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.