पाकुड़, जून 20 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को बंगाली समाज सहित बांग्ला भाषी लोगों ने पारंपरिक जमाई षष्ठी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया जमाई षष्ठी पर्वपर्व की विशेषताएँ इसके बाद वट वृक्ष, बांस समेत अन्य पेड़ों की पूजा कर परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और दामाद के सुखमय जीवन की कामना की। महिलाओं ने फल-फूल अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा संपन्न की। पर्व का मुख्य आकर्षण दामादों का विशेष सम्मान रहा। ससुराल पहुंचे दामादों का परिवार के लोगों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें नए वस...