पाकुड़, मई 25 -- पाकुड़िया। रविवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, बांध पोखरा के समीप एक बड़ा बाबुल का पेड़ 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से विद्युत बोर्ड को 15 लाख रूपए का हुआ नुकसानबिजली आपूर्ति में बाधा वहीं पाकुड़िया बाजार में एक गुमटी का एस्बेस्टस (चादर) तेज हवा के कारण उड़कर मुख्य बिजली लाइन पर जा अटका। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बाजार सहित आसपास के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हो गई।...