पाकुड़, मई 3 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू चौक के समीप, चौक-भगतपाड़ा बाईपास सड़क की शुरुआत में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर ही ठहर गया है। स्थिति ऐसी है कि अब पानी सूखने के लिए केवल धूप का ही सहारा बचा है। सड़क किनारे स्थित दुकानों के दुकानदारों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानीदुकानदारों की समस्याएँ दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकान ...