पाकुड़, मई 20 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड परिसर के आम बागान में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम रोजगार सेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों, जारी हड़ताल तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गत 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

समस्याएँ और निराशा बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कई बार सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट करा...