पाकुड़, फरवरी 17 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर जागरूकता का संदेश दिया। उनके साथ थाना के सभी कर्मियों ने भी दवा का सेवन किया। यह कार्यक्रम डॉ. मंजर आलम की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत 52 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी तथा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत का भी सक्रिय सहयोग रहा। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवा अवश्य लें, ताकि प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव-गांव जाकर दवा वितरण एवं जागरूकता अभियान...