पाकुड़िया झामुमो कार्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
पाकुड़, अगस्त 10 -- पाकुड़िया। झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हु एवं गुरुजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी आदिवासियों को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देना होगा। उन्होंने कहा कि मूल निवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: ढकनीपहरी गांव में मनाया विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.