पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गुरुवार को तिथि भोजन सह जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें खीर सहित स्पेशल भोजन परोसा गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन, आत्मीयता और लगाव बढ़ाते हैं। साथ ही उनकी सहभागिता और उपस्थिति में भी सकारात्मक वृद्धि होती है। वहीं उर्दू प्राथमिक विद्यालय पाकुड़िया, मध्य विद्यालय मोंगलाबांध तथा पीएम श्री कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में भी यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.