पाकुड़िया के तीन पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित
पाकुड़, जून 22 -- प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार सोमवार को विशेष पंचायतवार शिविर के दूसरे चरण के तहत पलियादाहा, बीचपहाड़ी एवं बसंतपुर पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अंचल कार्यालय द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार तीनों पंचायतों में जाति प्रमाण-पत्र के 210 आवेदन, आवासीय प्रमाण-पत्र के 210 आवेदन तथा आय प्रमाण-पत्र के 30 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में अंचल निरीक्षक मो. जावेद खान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. आरिफ अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मणिकांत तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, इलियास हांसदा, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रज्ञा केंद्र संचालक (वीएल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.