नई दिल्ली, मई 26 -- फिल्ममेकर कमाल अमरोही का ज़िक्र अक्सर अपने मीना कुमारी के पति के रूप में किया जाता है। लेकिन कमाल अमरोही, मीना के स्टार बनने से पहले ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे। वो कमाल ही थे इन्होंने मधुबाला के साथ फिल्म महल, मीना कुमारी के साथ दायरा जैसी फिल्में बनाई थी। लेकिन उन्हें हमेशा से फिल्म पाकीजा के डायरेक्शन के लिए याद किया जाता है। 1972 में पाकीज़ा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है। बताया जाता है कि फिल्म के गाने 'चलते चलते' को सुनने के बाद कमाल अमरोही ने जूता उठाने की बात कही थी।फिल्म को बनने में लगे 15 साल फिल्म पाकीजा की शुरुआत 60 के दशक से पहले हो गई थी। बड़ी फिल्म थी इसलिए प्रोडक्शन का खर्चा भी हो रहा था। फिल्म का शूट चल रहा था लेकिन इसी दौरान फिल्म की हीरोइन मीना कुमारी और डायरेक्टर कमाल अमरोही के...