नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में सीजफायर के बाद से पाकिस्तान की खूब चर्चा हो रही है। मध्यस्थता में उसकी भूमिका पर बहस के बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पड़ोसी मुल्क को 'विश्व गुरु और ग्लोबल लीडर' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ऐसी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विदेशों में पाकिस्तानी अब भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस के दलित नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि पाकिस्तान ने युद्ध रुकवाकर विश्व गुरु का खिताब ले लिया है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस ने जो करीब 70 साल में इज्जत कमाई, उसे पीएम मोदी ने बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की मध्यस्थता करके विश्वगुरु का खिताब ले लिया।' यह...