काबुल, मार्च 13 -- अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर हवाई हमलों का आरोप लगाया है। इसके मुताबिक पाकिस्तान ने बीती रात काबुल और अन्य इलाकों में को निशाना बनाकर हमले किए। इस हमले में छह नागरिक मारे गए हैं और एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच लड़ाई का यह तीसरा सप्ताह है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर कहाकि पाकिस्तानी विमानों ने दक्षिणी अफगानिस्तान के कांधार में हवाई अड्डे के पास निजी एयरलाइन, काम एयर के फ्यूल डिपो को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहाकि यह कंपनी नागरिक एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन सप्लाई करती है। पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों पर निशाने की कही बातइस बीच, पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने बताया कि देश की ...