नई दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया इकाई आईएसआई समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में संवेदनशील ठिकानों की रेकी भी कर रहा था। पुलिस का दावा है कि समय रहते की गई कार्रवाई से कई संभावित आतंकी साजिशों को विफल कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- अपराधी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण वाले सावधान! आ गया दिल्ली पुलिस का नया सर्कुलरपाकिस्तान से मिल र...