नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अश्विनी महापात्रा,प्रोफेसर, जेएनयू ईरान युद्ध को रोकने के लिए जो नए प्रयास शुरू किए गए हैं, क्या उससे पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया है? यह सवाल इसलिए उठा, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ नई शांति-वार्ता का जिक्र करते हुए पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा- हम अभी ईरान के अनुरोध पर (तेहरान के साथ) बातचीत कर रहे हैं, जिसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर का साथ मिल रहा है। हालांकि, इसमें उन्होंने अन्य देशों के भी शामिल होने की बात कही, लेकिन पाकिस्तान से परहेज किया, जबकि पहले वह खुलकर उसका नाम लेते थे। अमेरिकी नई मध्यस्थता-सूची से पाकिस्तान को बाहर रखने के तीन कारण हो सकते हैं। पहला, राष्ट्रपति ट्रंप के नजरिये में बदलाव। गौरतलब है कि पाकिस्तान न तो खाड़ी का देश है और न पश्चि...