ओमान, नवम्बर 7 -- पिछली बार अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान से पराजय झेलने वाला भारत रविवार को होने वाले ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में बदला चुकता करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। उसने 128 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर दिया था। वहीं, पाकिस्तान ने मेजबान यूएई के खिलाफ 37.3 ओवरों में 225 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। यह मैच ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम के निर्धारण को देखते हुए महत्वपूर्ण है। इसमें जीत हासिल करने वाली टीम के ग्रुप में शीर्ष पर रहने की संभावना बढ़ जाएगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड को 21 साल बाद कैलेंडर ईयर में मिली ...