पाकिस्तान से क्यों जीता हुआ मैच हार गई इंग्लैंड की टीम? कप्तान हैरी ब्रूक ने बताई वजह
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लीग मैच में 241 रन बनाए थे। इसके बाद लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम आसानी से जीत जाएगी, लेकिन जब पाकिस्तान का स्कोर एक समय पर 154/9 हो गया तो लगा कि इंग्लैंड की टीम बाजी मार जाएगी। हालांकि, इंग्लैंड की जीत के बीच पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान आ गए, जिन्होंने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, अपनी टीम की हार का कारण इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि गेंदबाजों की कमी नहीं है, बल्कि बल्लेबाज रन नहीं बना सके। पाकिस्तान को 154/9 करने के बावजूद इंग्लैंड की गेंदबाजी के साथ क्या गलत हुआ? ये सवाल इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "नहीं, सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि हमने बॉल के साथ कुछ गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.