नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' तारिका उस्मान की बॉल खेलने से मना कर दिया। उन्होंने एक ओवर में दो बार ऐसा किया। वह तारिक द्वारा गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर असहज नजर आए। ऐसे में अंपायर को दखल देना पड़ा और बल्लेबाज से बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 28 वर्षीय तारिक का बॉलिंग एक्शन बेहद अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशान होती है।रावलपिंडीज की पारी के 9वें ओवर में हुआ ड्रामा मिचेल द्वारा क्रीज छोड़ने का मामला नौवें ओवर में सामने आया। तारिक की शुरुआती तीन गेंद प...