नई दिल्ली, अगस्त 18 -- इंग्लैंड को 19 अगस्त से घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स आगामी सीरीज में इंग्लैंड के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वह आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में विराट कोहली के टीममेट थे। कॉक्स ने आईपीएल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले दिग्गज बल्लेबाज कोहली से बेशकीमती सलाह मिली थी, जिसे वह पाकिस्तान सीरीज में भी नहीं भूलेंगे। दोनों की जून में लंदन में मुलाकात हुई थी।'उन्हें कुछ ऐसा दिखाओ कि...' कॉक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ''मैं उनकी सारी बातें शेयर नहीं करूंगा। लेकिन मैं उनसे कुछ सवाल पूछना चाहता था। उन्होंने कहा था 'इस पल का लुत्फ उठाओ क्योंकि सिर्फ एक बार डेब्यू का अवसर मिल...