नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय सेना ने अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया था, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर इसमें और तेजी आ गई है। सबसे ज्यादा फोकस ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती पर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा पर ड्रोन प्लाटून अश्नि की तैनाती शुरू कर दी गई है। अगले तीन महीनों के भीतर कश्मीर से गुजरात तक समूची 3323 किलोमीटर सीमा को कवर कर लिया जाएगा।सेना के सूत्रों ने बताया कि अश्नि प्लाटून को ड्रोन के अलावा एंटी ड्रोन तकनीक से भी लैस किया जा रहा है। अश्नि प्लाटून सेना द्वारा हाल में विशेष रूप से बनाई गई ड्रोन यूनिट है। इसके तहत इंफेंट्री (पैदल सेना) की हर बटालियन में एक अश्नि प्लाटून तैयार की जा रही है, जिसमें 25-30 जवानों की एक...