पाकिस्तान-श्रीलंका फेल, भारत एकमात्र एशियाई टीम; अब बांग्लादेश करना चाहता है ये ऐतिहासिक कारनामा
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच जीतने वाली बांग्लादेश की टीम की नजरें एक और ऐतिहासिक कारनामे पर है। मेहमान टीम के हरफनमौला मेहदी हसन मिराज ने अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की इच्छा जताई है। बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। 22 अगस्त से दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाना है। अगर यह टेस्ट बांग्लादेश जीतता है या फिर मुकाबला ड्रॉ भी रहता है तो मेहमान टीम इतिहास रच देगी। बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारत के बाद दूसरी एशियाई टीम बन जाएगी। पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें आज तक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, जबकि भारत ने यह कारनामा 2 बार करके दिखाया है। यह भी पढ़ें- BAN की ऐतिहासिक जीत से कैसे भारत की WTC फाइनल की उम्मीदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.