नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन गलत कारणों की वजह से काफी चर्चा में रहा। शाहीन अफरीदी और फखर जमां जैसे खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लघंन करते पकड़े गए थे और फिर उनको पीसीबी ने सजा भी दी। इस बीच गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 34वें मैच में रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इस्लामाबाद यूनाइटेड के फहीम अशरफ को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जश्न मनाते हुए उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया, जिसे देखकर फहीम खुद को काबू में नहीं रख सके और बल्ला दिखाते हुए दिखे।फहीम-आमिर के बीच तकरार इस्लामाबाद यूनाइटेड की पारी के 17वें ओवर में फहीम अशरफ आमिर की बाउंसर को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों में गई। आमिर विक...