तेहरान, अप्रैल 27 -- ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म कराने के लिए समझौते का दावा करने वाला पाकिस्तान फेल रहा है। अब तक दो राउंड की वार्ता किसी नतीजे तक नहीं निकली है। हालात ऐसे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब ईरान सामने कोई बात नहीं होगी और इसमें वक्त खराब होता है। ईरान को यदि कोई जरूरत है या समझौते की इच्छा है तो वह हमें सीधे फोन कर सकता है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान से सीधे ओमान की फ्लाइट पकड़ ली और फिर रूस पहुंचे हैं। अब इस मामले में रूस की एंट्री ने माहौल और गरमा दिया है। अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री के रूस दौरे पर सारी पाइपलाइनें ही तबाह करने की धमकी दी है। वहीं ईरानी सूत्रों का दावा है कि अब अगली मध्यस्थता बैठक ओमान में ही हो सकती है। ओमान पहले भी ईरान की पसंद रहा है। कुछ दिन पहले ही आसिम मुनीर ...