नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- ईरान से होने वाली गैस सप्लाई में रुकावट पाकिस्तान के लोगों के लिए आफत बनकर आई है। LPG सिलेंडर की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। वहां, 12 किलो के एक सिलेंडर के दाम कुछ ही दिनों में 4,500 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर लाहौर में करीब 7,500 रुपये, जबकि स्कर्दू में 8,200 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, भारत में राहत है। 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में आज 26 अक्टूबर को भी भारतीय रुपये में 942 का है। यह आज की डेट में 2743 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। भारत का 1 रुपया पाकिस्तान के 2.91 रुपये के बराबर है।ईरान से सप्लाई रुकी, पाकिस्तान में बढ़ा गैस संकट रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तान में LPG की कीमतें बढ़ने की बड़ी वजह ईरान से होने वाली गैस सप्लाई में रुकावट बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और ईरान के बीच दो अहम...