इस्लामाबाद, अगस्त 4 -- पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। वहां शहबाज शरीफ सरकार के तख्तापलट की अकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच राजधानी इस्लामाबाद को कंटेनरों से सील कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस तख्तापलट की डोर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के हाथ में है। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की कुर्सी डगमगा रही है क्योंकि उनके अपने ही गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि रावलपिंडी में इस तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। दरअसल, पाकिस्तान की शासन व्यवस्था के "ध्वस्त" होने का चौंकाने वाला बयान देने के कुछ ही दिनों बाद, गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने अब एक और बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान के इतिहास के "सबसे बड़े घोटाले" का पता लगाने का दावा करते हुए, नक़वी ने ...