नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। आर्थिक राजधानी कराची में एक ऐतिहासिक इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को खंडित किया गया। पाकिस्तान के एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को यह दावा किया है। पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने कहा कि कराची में ऐतिहासिक सगन मेसन भवन में मूर्तियों को खंडित करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, "हम इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।" कच्छी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "यह केवल एक ढांचे को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर हमला है।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस घटना की जांच करनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.