इस्लामाबाद, मार्च 6 -- पाकिस्तान की राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को अल्पसंख्यक शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की निंदा करते हुए रैलियां निकालीं। इस बीच, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकियों को संभावित हिंसा के प्रति आगाह करते हुए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच, लगभग 300 प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद में धरना दिया। वे हाथों में खामेनेई के पोस्टर लिए हुए थे और 'अमेरिका मुर्दाबाद' तथा 'इजराइल मुर्दाबाद' जैसे नारे लगा रहे थे। इस्लामाबाद पुलिस ने संभावित तनाव को रोकने के लिए अमेरिकी दूतावास की ओर जाने वाली सड़कों पर कंटेनर खड़े कर दिए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद में दूतावास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.