नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- बलूचिस्तान के केच जिले में कम से कम 26 लोगों को कथित तौर पर जबरन लापता कर दिया गया। इनमें एक ही परिवार के पांच युवक भी शामिल हैं। इस बीच, खुजदार, खारन और पासनी में पहले से लापता लोगों में से चार के शव मिलने के बाद पाकिस्तान में मानवाधिकारों को लेकर हंगामा हो रहा है। यह भी पढ़ें- कौन है बलूचिस्तान का धुरंधर, जिसे BLA ने बाहर कर दिया; पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया थाकेच जिले में लोगों के लापता होने का आरोप रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवानों और खुफिया अधिकारियों ने बट, बुलेदा में कई घरों पर छापा मारा। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और पांच युवकों को अपने साथ ले गए। लापता लोगों की पहचान यूनुस खालिक, महबूब बलोच, मुजाहिद बलोच, अब्दुल रहीम और बलाच खान के रूप में हुई। अभी तक यह पता नहीं चल पा...